AMN. भजनलाल सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अब नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अब दावा किया है कि आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल कभी चुनाव नहीं जीत पाएंगे. खबरों के मुताबिक, बीजेपी नेता दिलावर ने बेनीवाल को लेकर कहा कि जिनका समर्थन किया जाता है, वे खुद को ताकतवर समझने लगते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि हनुमान बेनीवाल जनता का विश्वास खो चुके हैं और कभी चुनाव नहीं जीत पाएंगे. बीजेपी नेता ने कहा कि बीजेपी ने नागौर लोकसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल का समर्थन किया था, क्योंकि वह पहले बीजेपी के विधायक थे और उन्हें संसद तक पहुंचाना ही मकसद था.
दिलावर ने कहा कि सांसद बनने के बाद बेनीवाल ने बीजेपी को आंखें दिखानी शुरू कर दीं, फिर कांग्रेस के समर्थन से चुनाव जीते और कांग्रेस पर भी निशाना साधने लगे. इस प्रकार के आचरण से हनुमान बेनीवाल ने जनता का विश्वास खो दिया है। मदन दिलावर के बयान के बाद इस संबंध में हनुमान बेनीवाल की प्रतिक्रिया अभी तक सामने नहीं आई है.
पीसी:एप्लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


