जयपुर. वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को भजनलाल सरकार का तीसरा पूर्णकालिक बजट पेश किया। बजट को लेकर आज बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने संबोधित किया.
पीसी मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि परीक्षा प्रणाली को लेकर पिछली सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के दौरान युवाओं का परीक्षा प्रणाली पर विश्वास कमजोर हुआ था और पेपर लीक, नकल और धोखाधड़ी की आशंकाओं से माहौल प्रभावित हुआ था. पटेल ने इस संबंध में आगे कहा कि नई सरकार के बाद भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता आई है.
सरकार ने अधिक अंक लाने वालों को ही अवसर देने की नीति पर जोर दिया है. इस दौरान उन्होंने बेरोजगार युवाओं में विश्वास बहाली को सरकार की उपलब्धि बताया है. जोगाराम पटेल ने वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा पेश किये गये बजट को कारोबार में सुगमता और जीवन में सुगमता बढ़ाने वाला बजट बताया है.
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


