दर्दनाक हादसा: चार की मौत, 14 घायल, वाशी में लगी आग पर काबू
मुंबई: वाशी में एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें दो महिलाओं, एक पुरुष और एक 6 साल की बच्ची की जान चली गई, जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियाँ और पुलिस बल मौके पर पहुँचा। 40 दमकलकर्मियों की अथक मशक्कत के बाद मंगलवार की सुबह चार बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
घायलों को वाशी के दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जाँच की जा रही है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


