जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए उस दिल दहला देने वाले आतंकी हमले की गूँज अभी थमी भी नहीं थी, जहाँ पर्यटकों की पहचान पूछकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया था, कि लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के सुरों ने एक नया विवाद छेड़ दिया। इस घटना के बाद नेहा ने सोशल मीडिया पर कई तीखी प्रतिक्रियाएं दीं, लेकिन मई 2025 में उनके गाने ‘चौकीदारवा कायर बा…’ ने आग में घी डालने का काम किया। इस गाने में भाजपा सरकार पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों ने ऐसा तूल पकड़ा कि वाराणसी और लखनऊ की गलियों से लेकर थानों तक शिकायतों का अंबार लग गया।
कानूनी कार्रवाई का आलम यह रहा कि अकेले वाराणसी के लंका थाने में ही 318 शिकायतें दर्ज की गईं। देखते ही देखते विरोध की यह लहर इतनी बढ़ी कि विभिन्न थानों में दर्ज शिकायतों का कुल आंकड़ा 500 के पार पहुँच गया।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
