कहर ढाती ठंड: पंजाब-हरियाणा में जमा देने वाली सर्दी, फरीदकोट हुआ 3°C पर जम

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
कहर ढाती ठंड: पंजाब-हरियाणा में जमा देने वाली सर्दी, फरीदकोट हुआ 3°C पर जम
पंजाब और हरियाणा में पड़ रही कड़ाके की सर्दी, फरीदकोट 3 डिग्री सेल्सियस के साथ रहा सबसे ठंडा स्थान

ठंड का कहर जारी: पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट

पंजाब:
ठंड के तेवर तीखे हो चले हैं। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, तो वहीं लुधियाना में पारा 5.6 डिग्री पर जा पहुंचा। पटियाला में भी स्थिति कुछ ऐसी ही रही, जहां 5.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। गुरदासपुर में ठंड ने सबसे ज्यादा सताया, जहां तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। फिरोजपुर में भी न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

हरियाणा:
हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में भी ठंड का प्रकोप कम नहीं रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट देखी गई। करनाल में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबाला में पारा 7.7 डिग्री पर रहा। रोहतक और भिवानी में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सिरसा में भी ठंड का अहसास हुआ, जहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *