एच-1बी वीजा शुल्क वृद्धि: कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने अमेरिका द्वारा एच-1बी वीजा शुल्क में की गई वृद्धि को लेकर मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। खेड़ा ने कहा कि इस कदम से अमेरिका में कार्यरत भारतीय पेशेवरों, विशेषकर युवाओं को भारी वित्तीय बोझ उठाना पड़ेगा। “अब हमारे उन बच्चों को, जो वहां काम कर रहे हैं, हर साल एक लाख डॉलर देने होंगे। यह हमारी सरकार की विफलता का सबसे बड़ा उदाहरण है,” खेड़ा ने कहा।
उन्होंने इस मामले में राहुल गांधी की पूर्व चेतावनी का भी उल्लेख किया, यह कहते हुए कि कांग्रेस नेता ने पहले ही केंद्र सरकार को संभावित परिणामों के प्रति आगाह किया था। “लेकिन सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया,” खेड़ा ने आरोप लगाया।
पाकिस्तान-सऊदी अरब रक्षा समझौता: कांग्रेस सरकार से जवाब तलब
पवन खेड़ा ने पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हाल ही में हुए रक्षा समझौते पर भी सरकार से तीखे सवाल पूछे। उन्होंने कहा, “इस सवाल का जवाब तो केंद्र सरकार से पूछना चाहिए कि जहां गले लगते हैं, वहां देश को क्या मिला?”
उन्होंने सरकार के इस दावे पर भी सवाल उठाया कि “ऑपरेशन सिंदूर” अभी खत्म नहीं हुआ है। खेड़ा ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा, “पाकिस्तान के साथ भारत के मौजूदा हालात कैसे हैं, यह जानने के बावजूद सऊदी अरब पाकिस्तान के साथ सुरक्षा समझौता कर रहा है।” उन्होंने इस समझौते को भारत के लिए चिंता का विषय बताया और सरकार से स्पष्टीकरण की मांग की।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


