एच-फाइल्स: एक विधानसभा नहीं, पूरे प्रदेश की आसन्न विपदा!
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक गंभीर आरोप लगाया है, जो महज एक चुनावी क्षेत्र की सीमाएं लांघकर पूरे राज्य में “मतदाता सूची की धांधली” के व्यापक जाल का पर्दाफाश करता है।
गांधी ने हरियाणा के चुनावी इतिहास में एक अभूतपूर्व विसंगति पर प्रकाश डाला, जहां “डाक मतपत्रों (पोस्टल बैलेट) और वास्तविक मतों की दिशा पूर्णतः विपरीत रही। जहां डाक मतपत्रों में कांग्रेस 76 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी, वहीं अंतिम परिणाम में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।”
राहुल गांधी के अनुसार, हरियाणा के एग्जिट पोल भी कांग्रेस की जीत की ओर इशारा कर रहे थे। यहां तक कि डाक मतपत्रों की गिनती में भी कांग्रेस को स्पष्ट बढ़त दिख रही थी। “अचरज की बात है कि आखिर में कांग्रेस 22 हजार 779 वोटों के अंतर से हार गई,” उन्होंने कहा। “यह केवल एक विधानसभा क्षेत्र का मामला नहीं है, बल्कि पूरे राज्य में एक लाख से अधिक वोटों का अंतर देखा गया। हमारे पास इसके पुख्ता सबूत हैं।”
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


