राजस्थान: उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचे मंत्री

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राजस्थान: उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचे मंत्री
राजस्थान: उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचे मंत्री

जयपुर. उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा आज एक बड़े सड़क हादसे से बाल-बाल बच गए। खबरों के मुताबिक, झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी घाट के पास अचानक एक कार उपमुख्यमंत्री के काफिले से टकरा गई, जिससे जोरदार झड़प हो गई. अच्छी खबर ये है कि प्रेमचंद बैरवा पूरी तरह से सुरक्षित हैं. उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना आज सुबह 10.45 बजे की है. डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी में एक निजी शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी बीच बीजेपी नेता जेपी खटना अचानक अपनी कार लेकर उपमुख्यमंत्री के काफिले में घुस गये. उनकी कार एस्कॉर्ट गाड़ी से टकरा गई.

इस दौरान प्रेमचंद बैरवा की गाड़ी आगे निकल गई थी. इससे दोनों वाहनों की हेडलाइट और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की खबर सुनते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. पुलिस और सुरक्षाकर्मी मौके पर हालात का जायजा ले रहे हैं.

पीसी: फर्स्टइंडियान्यूज़
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *