राजस्थान: भजनलाल सरकार 25 मई से शुरू करेगी इस अभियान का दूसरा चरण, सीएम ने किया ऐलान

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: भजनलाल सरकार 25 मई से शुरू करेगी इस अभियान का दूसरा चरण, सीएम ने किया ऐलान
राजस्थान: भजनलाल सरकार 25 मई से शुरू करेगी इस अभियान का दूसरा चरण, सीएम ने किया ऐलान

जयपुर. भजनलाल सरकार गंगा दशहरा (25 मई) पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करेगी। यह चरण 5 जून को पर्यावरण दिवस तक चलेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह जानकारी दी है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने मंगलवार को नई दिल्ली से जल संचय-जनभागीदारी-2.0 की प्रगति पर आयोजित वर्चुअल बैठक को संबोधित किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किशनगढ़ एयरपोर्ट से वर्चुअली बैठक में शामिल हुए.

इस दौरान सीएम भजनलाल ने कहा कि पानी का महत्व राजस्थान से बेहतर कोई नहीं समझ सकता. इसी क्रम में राज्य सरकार ने जल संरक्षण और जल संचयन की दिशा में कर्मभूमि से मातृभूमि और वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान जैसी पहल करके पारंपरिक जल स्रोतों को नया जीवन देने के साथ-साथ राज्य भर में भूजल स्तर में सुधार करने का प्रयास किया है। इन अभियानों से प्रदेश भर में जनजागरूकता पैदा हुई है, जिसके आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सीएम शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गंगा दशहरा (25 मई) पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है. जो 5 जून पर्यावरण दिवस तक संचालित रहेगा।

सभी जिले निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्त करें।

सीएम भजनलाल ने जल संचय जनभागीदारी अभियान 2.0 में शहरी निकायों, पंचायती राज संस्थाओं, नागरिक समाज और आम लोगों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सभी जिले वर्षा जल संचयन संरचनाओं के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को आवश्यक गति देकर निर्धारित समय में लक्ष्य प्राप्त करें।

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *