राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कर्मचारियों और अधिकारियों के हित में की कई बड़ी घोषणाएं

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कर्मचारियों और अधिकारियों के हित में की कई बड़ी घोषणाएं
राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कर्मचारियों और अधिकारियों के हित में की कई बड़ी घोषणाएं

AMN. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज सचिवालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्मचारियों और अधिकारियों के हित में कई बड़ी घोषणाएं की हैं. मुख्यमंत्री ने सहायक शासन सचिव के 15 नये पद सृजित करने की घोषणा की. इसके साथ ही प्रमोशन को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया. सरकार ने अनुभव शर्त में 2 साल की छूट देने का ऐलान किया है.

इस फैसले से अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. अनुकंपा नियुक्ति का दायरा बढ़ाते हुए अब बहुओं को भी इसका लाभ देने का निर्णय लिया गया है। आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर विचार के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा.

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शासन सचिवालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

पीसी-ईटीवी इंडिया


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *