AMN. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसलिए प्रचार अभियान तेजी से चल रहा है. बीजेपी के स्टार प्रचारक भी इस वक्त चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बंगाल में ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं. अब राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी दो दिवसीय बंगाल दौरे पर जा रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीएम भजनलाल शर्मा 17 और 18 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और कोलकाता में रहेंगे. यहां वह रोड शो, सार्वजनिक बैठकें, उद्योग संगठनों के साथ संवाद और प्रवासी राजस्थानियों के कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे. इसके बाद वह सिद्धिविनायक हॉल में मारवाड़ी समाज के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री सिलीगुड़ी टी ट्रेडर्स एसोसिएशन कॉम्प्लेक्स में लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम को संबोधित करेंगी. कोलकाता पहुंचने के बाद शाम को वह जोड़ासांको में एक सार्वजनिक बैठक करेंगे और भवानीपुर में चाय पर चर्चा और रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल होंगे. 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुबह कालीघाट मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
pc-first Indianews.com
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
