राजस्थान: बहुचर्चित पांचना बांध विवाद पर बनी सहमति, 7 दिन में नहरों में छोड़ा जाएगा पानी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: बहुचर्चित पांचना बांध विवाद पर बनी सहमति, 7 दिन में नहरों में छोड़ा जाएगा पानी
राजस्थान: बहुचर्चित पांचना बांध विवाद पर बनी सहमति, 7 दिन में नहरों में छोड़ा जाएगा पानी

AMN. राजस्थान में करौली जिले के बहुचर्चित पांचना बांध को लेकर पिछले दो दशकों से चला आ रहा जल विवाद अब खत्म हो गया है. इसके लिए कुछ दिन पहले बड़ा प्रदर्शन भी हुआ था, जिसमें किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे थे और आश्वासन दिया था कि जल्द ही पानी खुलवाया जाएगा. अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल हस्तक्षेप और उनकी टीम की सक्रियता के चलते गुर्जर और मीणा समाज के बीच सहमति बन गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस ऐतिहासिक समझौते के बाद इलाके में सालों से चला आ रहा तनाव खत्म हो जाएगा. खबरों के मुताबिक इस विवाद को सुलझाने के लिए राज्य सरकार ने पूरी गंभीरता दिखाई, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने शिक्षा संकुल में दोनों पक्षों से लंबी बातचीत की, सरकार ने साफ किया है कि अगले 7 दिनों के भीतर जल संसाधन विभाग पानी छोड़ने का व्यवस्थित शेड्यूल तैयार करेगा. दोनों समुदायों ने इस फैसले पर संतोष जताया है और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है.

मंत्री ने कहा कि कमांड एरिया में सिंचाई व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए लिफ्ट परियोजना को भी आगे बढ़ाया जायेगा. इसके अलावा बांध में सुधार कार्य की स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद पूरी हो जाएगी.

पीसी-एनडीटीवी राज


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *