जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चिकित्सा सेवाओं को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. डोटासरा ने आज सोशल मीडिया के जरिए इस संबंध में बड़ी बात कही है.
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि आज राजस्थान में लगभग 800 ऐसे विशेषज्ञ डॉक्टर हैं जिन्होंने सेवारत कोटे से एमडी/एमएस की डिग्री हासिल की है, लेकिन निकम्मी भाजपा सरकार के कारण वे 2 महीने से ज्यादा समय से एपीओ हैं. ये वही डॉक्टर हैं जिनकी सीएचसी, एडीएच और जिला अस्पतालों में सख्त जरूरत है, ताकि सुदूर ग्रामीण इलाकों में लोगों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।
लेकिन चिकित्सा विभाग की घोर लापरवाही के चलते न तो अब तक इन डॉक्टरों को पोस्टिंग दी गई है और न ही सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि इन्हें जनता की सेवा के लिए कब तैनात किया जाएगा. प्रशिक्षित विशेषज्ञ चिकित्सक बेकार बैठे हैं और ग्रामीण लोग विशेषज्ञ इलाज से वंचित होकर भटकने को मजबूर हैं.
पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


