AMN. टोंक-सवाई माधोपुर से पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया अब एक वजह से कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं. कांग्रेस ने टोंक के पूर्व सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया पर टोंक जिले की निवाई तहसील के गांव करेरा बुजुर्ग में कंबल वितरण के दौरान एक मुस्लिम महिला का अपमान करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जौनपुरिया का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.
खबरों के मुताबिक, यहां सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने मुस्लिम महिलाओं को कंबल भी बांटे, लेकिन बाद में वापस ले लिए। इसके बाद जब विवाद हुआ तो उन्होंने इस पर सफाई दी. पूर्व सांसद जौनपुरिया ने कहा कि यह उनका निजी कार्यक्रम था और इसमें किसी सरकारी योजना या पैसे का इस्तेमाल नहीं किया गया. किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया और कार्यक्रम पूरी तरह से व्यक्तिगत स्तर पर आयोजित किया गया।
पूर्व बीजेपी सांसद ने गरीब महिला से पूछा धर्म, फिर कंबल वापस ले लिया: जूली
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रविवार को एक्स के माध्यम से कहा कि पूर्व बीजेपी सांसद ने कंबल बांटे और एक गरीब महिला का धर्म पूछा और फिर कंबल वापस ले लिया. आज टोंक के पूर्व सांसद सुखवीर सिंह टोंक जिले की निवाई तहसील के गांव करेरा बुजुर्ग के जौनपुरिया पहुंचे थे, जहां उन्होंने कंबल वितरण के दौरान एक मुस्लिम महिला का अपमान किया. पहले कंबल बांटे गए और फिर वापस ले लिए गए.
जब ग्रामीणों ने सांसद की इस कार्यशैली का विरोध किया तो उन्होंने उन्हें धमकी भी दी, ग्रामीणों ने इस भेदभाव पर कड़ी आपत्ति जताई. सांसद जैसे पद पर रह चुके एक जन प्रतिनिधि का इस तरह आचरण करना बिल्कुल निंदनीय है।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
पूर्व बीजेपी सांसद ने बांटे कंबल, गरीब महिला से पूछा धर्म और फिर वापस ले लिया कंबल…
आज टोंक के पूर्व सांसद सुखवीर सिंह टोंक जिले की निवाई तहसील के गांव करेरा बुजुर्ग के जौनपुरिया पहुंचे थे, जहां उन्होंने कंबल बांटने के दौरान एक मुस्लिम महिला का अपमान किया. pic.twitter.com/85or8P7Gbo
– टीका राम जूली (@TikaRamJullyINC) 22 फ़रवरी 2026
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


