राजस्थान: गहलोत के इस तंज पर भड़के टीकाराम जूली, कहा- बकवास करवाओ

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: गहलोत के इस तंज पर भड़के टीकाराम जूली, कहा- बकवास करवाओ
राजस्थान: गहलोत के इस तंज पर भड़के टीकाराम जूली, कहा- बकवास करवाओ

जयपुर. राजस्थान विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत से तीखी बहस हुई. अविनाश गहलोत द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम लेने पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ. आज विधानसभा में अशोक गहलोत भी मौजूद थे. खबरों के मुताबिक जवाब देते हुए मंत्री अविनाश गहलोत ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे जूली नाराज हो गईं.

इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि मुझे लग रहा है कि आज सवाल पूछने की होड़ चल रही है, क्योंकि आज सदन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साहब आये हैं. यह सुनते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भड़क गए और अपनी सीट से खड़े हो गए और ऊंची आवाज में कहा कि आप जवाब दीजिए, ये राजनीतिक जवाब नहीं चलेगा. इसका क्या मतलब, ये तो मजाक है, बकवास करवाओ.

विधानसभा का मजाक उड़ाया है : जूली

कांग्रेस नेता जूली ने कहा कि अध्यक्ष जी, मंत्री जी जवाब दें, वो हम पर उंगली उठा रहे हैं, जो पूछा जा रहा है वो जवाब दे दें तो वो कह रहे हैं कि गहलोत साहब आए हैं. विधानसभा का मजाक उड़ाया.

ऊंची आवाज से झूठ सच नहीं हो जाता: अविनाश गहलोत

इस पर भजनलाल सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत ने कांग्रेस नेता जूली को ऊंची आवाज में जवाब देते हुए कहा कि ज्यादा ऊंची आवाज में मत बोलो, ऊंची आवाज से झूठ सच नहीं होता.

PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *