राजस्थान: गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का किया निरीक्षण, की कई घोषणाएं

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का किया निरीक्षण, की कई घोषणाएं
राजस्थान: गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का किया निरीक्षण, की कई घोषणाएं

AMN. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने पहुंचे. इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान के लिए घोषणाओं का पिटारा खोल दिया. एलिवेटेड रोड, एक्सप्रेसवे समेत कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को मंजूरी दी गई. उन्होंने बताया कि कोटा से इटावा (यूपी) तक चंबल एक्सप्रेस-वे का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल एक्सप्रेस-वे रखा गया है। इस एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर से काम शुरू होगा.

कनेक्टिविटी मिलेगी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने कहा कि अटल एक्सप्रेसवे राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत तीनों राज्यों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से कहा कि केंद्र सरकार राजस्थान के विकास के लिए राज्य सरकार की मांगों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, ‘आप मांगते-मांगते थक जाओगे, मैं देते-देते नहीं थकूंगा।

गडकरी ने कहा, कोटा-दिल्ली-मुंबई-बारां-भानपुरा के लिए 51 किलोमीटर फोर लेन सड़क भी विकसित की जाएगी. क्षेत्र के विकास से संबंधित जो भी मुद्दे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने रखे गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है। दरा क्षेत्र में 10 किलोमीटर एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी, इसकी लागत करीब 551 करोड़ रुपए होगी।

पीसी-एनडीटीवी


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *