राजस्थान: राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ अवमानना ​​याचिका पर सुनवाई टल गई है

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राजस्थान: राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ अवमानना ​​याचिका पर सुनवाई टल गई है
राजस्थान: राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ अवमानना ​​याचिका पर सुनवाई टल गई है

जयपुर. प्रदेश में पंचायत-निकाय चुनाव में देरी को लेकर राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ दायर अवमानना ​​याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई टाल दी है. हाई कोर्ट के जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल और जस्टिस अनिल कुमार उपमन की बेंच ने सरकार और राज्य चुनाव आयोग की चुनाव स्थगित करने की अर्जी पर फैसला सुरक्षित रख लेने के कारण सुनवाई 26 मई तक के लिए टाल दी.

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, गिर्राज सिंह देवंदा व अन्य की अवमानना ​​याचिका पर आज खंडपीठ में सुनवाई होनी थी. याचिकाकर्ताओं की ओर से वकील प्रेमचंद देवंदा और पुनीत सिंघवी पेश हुए.

पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग और चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह को अवमानना ​​नोटिस जारी किया था. अवमानना ​​याचिका में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने सरकार और आयोग पर जानबूझकर चुनाव टालने का आरोप लगाया था. उन्होंने इसे सीधे तौर पर हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना ​​बताया था. आपको बता दें कि पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर भजनलाल सरकार कांग्रेस के निशाने पर बनी हुई है.

पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *