जयपुर. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में साहित्य के महाकुंभ जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है.
सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि साहित्य मनुष्य को संवेदना से जोड़ता है, करुणा से जोड़ता है, विनम्र और चिंतनशील बनाता है। आज जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में साहित्य के महाकुंभ जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का उद्घाटन हुआ. देश-दुनिया के प्रख्यात साहित्यकारों एवं विचारकों की यह उपस्थिति राजस्थान की सांस्कृतिक एवं बौद्धिक समृद्धि का परिचायक है।
सीएम भजनलाल ने इस संबंध में आगे कहा कि यह मंच हमारी कला और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. मुझे विश्वास है कि यहां होने वाली साहित्यिक चर्चाएं हमारी युवा पीढ़ी में रचनात्मकता और नए दृष्टिकोण को प्रेरित करेंगी। क्लार्क्स आमेर में साहित्य के महाकुंभ जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में देश की कई नामचीन हस्तियां हिस्सा लेंगी।
पीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


