राजस्थान: राज्य में जल्द हो सकती हैं राजनीतिक नियुक्तियां, बोर्ड, आयोगों और निगमों को मिलेंगे अध्यक्ष

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राजस्थान: राज्य में जल्द हो सकती हैं राजनीतिक नियुक्तियां, बोर्ड, आयोगों और निगमों को मिलेंगे अध्यक्ष
राजस्थान: राज्य में जल्द हो सकती हैं राजनीतिक नियुक्तियां, बोर्ड, आयोगों और निगमों को मिलेंगे अध्यक्ष

AMN. राजस्थान में जल्द ही राजनीतिक नियुक्तियां हो सकती हैं. सरकार दिसंबर में अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लेगी। ऐसे में अब सरकार जल्द ही इस काम के लिए फैसला ले सकती है. आरपीएससी और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में हाल ही में हुई नियुक्तियों के बाद अब बोर्ड, आयोग और निगमों में भी खाली पदों पर नियुक्तियां हो सकती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ऐसे ही संकेत दिए हैं. जानकारी के मुताबिक, सीएम भजनलाल शर्मा और राठौड़ ने इस पर चर्चा की है, लेकिन सवाल यह है कि क्या ये नियुक्तियां स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनाव के बाद की जाएंगी.

बीजेपी में नियुक्ति चाहने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की लंबी फेहरिस्त है. उनकी बेचैनी हर दिन बढ़ती जा रही है, अलग-अलग बोर्ड और निगमों में दावेदार समीकरण बनाने में जुटे हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री दोनों एक ही समय पर दिल्ली दौरे पर भी थे. बताया जा रहा है कि संगठन के केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई.

pc-khabredinraat.com


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *