AMN. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर जा रहे हैं. इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राज्य को कई बड़ी सौगातें देंगे. बाढ़मेर के पचपदरा में रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी राजस्थान की राजधानी जयपुर को मेट्रो फेज-2 का तोहफा देने जा रहे हैं. इसके बनने से लोगों का सफर और भी आसान हो जाएगा.
जानिए क्या होगा कार्यक्रम
पीएम मोदी आज सुबह 10.45 बजे जोधपुर पहुंचेंगे, जहां वह जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और संशोधित उड़ान योजना का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद दोपहर 12.15 बजे बालोतरा में करीब 1.06 लाख करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. इस मौके पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास किया जाएगा
प्रधानमंत्री 13,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली जयपुर मेट्रो चरण-2 परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे. इसके तहत 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण मेट्रो कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जिसमें 36 स्टेशन होंगे। यह प्रह्लादपुरा से टोडी मोड़ तक सीतापुरा, वीकेआई, जयपुर एयरपोर्ट, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल, एसएमएस स्टेडियम, अंबाबाड़ी और विद्याधर नगर जैसे प्रमुख इलाकों को जोड़ेगा।
pc-newsonair.gov.in
(टैग्सटूट्रांसलेट)पीएम मोदी राजस्थान दौरा(टी)पीएम मोदी गुजरात दौरा(टी)जयपुर मेट्रो फेज 2(टी)जयपुर मेट्रो फेज 2 मेट्रो स्टेशन
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
