AMN. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट को एक बार फिर राजस्थान में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. खबरों के मुताबिक, कर्नाटक में सीएम चेहरा बदलने के बाद अब कांग्रेस आलाकमान राजस्थान में बड़ा बदलाव कर सकता है. इसके तहत छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट को एक बार फिर राजस्थान भेजा जा सकता है.
कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मांग के बाद सचिन पायलट को एक बार फिर राजस्थान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि सचिन पायलट को जल्द ही राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है.
हाल ही में कर्नाटक में सिद्धारमैया को सीएम पद से हटा दिया गया है और युवा डीके शिवकुमार को सीएम बनाया गया है. वहीं केरल में कांग्रेस ने पुराने और अनुभवी नेताओं को नजरअंदाज करते हुए वीडी सतीसन को सीएम पद दे दिया. राजस्थान कांग्रेस में अब बदलाव देखने को मिल सकता है. सचिन पायलट पहले भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. अब ये तो वक्त ही बताएगा कि सचिन पायलट को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा या नहीं.
पीसी:नेशनलहेराल्डइंडिया
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


