AMN. राजस्थान में लोगों को कड़ाके की ठंड का कहर झेलना पड़ रहा है. प्रदेश के शेखावाटी क्षेत्र में सर्दी का असर अधिक रहता है। सीकर के फ़तेहपुर में तापमान -2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के आठ जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं.
जयपुर में कक्षा पांच तक की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। वहीं, सीकर में कक्षा 5 तक के बच्चों की छुट्टियां 17 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। जबकि कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है। भरतपुर में कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए 13 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गई है.
जालोर में प्री-प्राइमरी से 5वीं तक के बच्चों की छुट्टियाँ
डीग में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आज अवकाश घोषित किया गया है. हनुमानगढ़ में आज नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के बच्चों का अवकाश घोषित किया गया है. वहीं जालोर में प्री-प्राइमरी से 5वीं कक्षा तक के बच्चों का 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है.
जैसलमेर में भी कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों के लिए 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है.
नागौर में शीतलहर के कारण 5वीं कक्षा तक के बच्चों की आज और कल छुट्टी रहेगी. जैसलमेर में भी 1 से 8वीं तक के बच्चों के लिए 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है. आपको बता दें कि राजस्थान में सर्दी की छुट्टियों के बाद से कई जिलों के स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां जारी हैं.
पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


