AMN. राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के खंडीप गांव में चल रहा किसानों का विशाल धरना खत्म हो गया है. 20 दिनों तक चली यह हड़ताल किरोड़ी लाल मीना के आने के बाद ख़त्म हुई. यह प्रदर्शन पांचना बांध से कमांड एरिया की नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर किया जा रहा था.
इस महापंचायत में राजस्थान की राजनीति के कई बड़े चेहरे एक साथ नजर आए. कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना के अलावा भागचंद टांकड़ा, राम विलास मीना, राजेंद्र मीना, इंदिरा मीना, मुरारी लाल मीना और हरीश मीना जैसे नेताओं ने मंच साझा किया.
मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने किसानों को ठोस आश्वासन दिया और पानी की समस्या के समाधान के लिए 1 जुलाई तक का समय मांगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले 6 दिनों के भीतर नहरों में पानी खोल दिया जाएगा. मंत्री के इस आश्वासन पर किसान मान गए और धरना स्थगित कर दिया।
पीसी-एनडीटीवी राज
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


