राजस्थान: राज्य में जल्द ही भजनलाल सरकार करने जा रही है ये काम, लोगों को मिलेंगी कई सौगातें

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: राज्य में जल्द ही भजनलाल सरकार करने जा रही है ये काम, लोगों को मिलेंगी कई सौगातें

जयपुर. भजनलाल सरकार जल्द ही ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM)-2026 का आयोजन करने जा रही है. गांव के इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रगतिशील किसानों और पशुपालकों की भागीदारी सुनिश्चित करने और उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 23 जनवरी से राज्य के प्रत्येक गिरदावर मंडल में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जाएंगे. सीएम भजनलाल ने इस संबंध में निर्देश भी दिए हैं.

ये शिविर दो चरणों में आयोजित किये जायेंगे। पहला चरण 23 जनवरी को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर शुरू होगा, जिसमें 24, 25 और 31 जनवरी को शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं, दूसरे चरण में 1 फरवरी और 5 से 9 फरवरी तक इनका आयोजन किया जाएगा. इस प्रकार 10 दिनों तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदेश भर में 2 हजार 839 शिविर आयोजित किये जायेंगे। शिविर में लोगों को कई तरह के लाभ दिये जायेंगे.

इसका लाभ लोगों को मिलेगा

किसान क्रेडिट कार्ड एवं नवीन कस्टम हायरिंग सेंटर, मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना के अंतर्गत पशुपालकों का पंजीकरण एवं स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी करने, प्रजनन किट का वितरण, प्राथमिक डेयरी सहकारी समिति एवं डेयरी सहकारी समिति का पंजीकरण के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित आवासों में लाभार्थियों के गृह प्रवेश से संबंधित कार्य किए जाएंगे। साथ ही वीबी जी राम जी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त ग्राम योजना का सर्वेक्षण कार्य पूरा किया जायेगा।

शिविर में ये विभाग लेंगे भाग

इन शिविरों में कृषि, बागवानी, कृषि विपणन, डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास और पंचायती राज सहित 12 विभाग भाग लेंगे। शिविरों का नोडल विभाग कृषि एवं उद्यानिकी विभाग को बनाया गया है, जो सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर इन शिविरों के माध्यम से किसानों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंगे।

पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version