जयपुर. अब भजनलाल सरकार की ओर से नशे का कारोबार करने वाले गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा. जिसके तहत इन लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को सीएम आवास पर गृह विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश दिये.
बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले गिरोहों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. उन्होंने पुलिस और प्रशासन को राज्य को नशामुक्त बनाने की दिशा में विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिये. इसके अलावा उन्होंने गैंगस्टरों और हार्डकोर अपराधियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर प्रभावी अंकुश लगाने के विशेष निर्देश दिए।
सीएम ने कहा कि नशीली दवाओं की समस्या को खत्म करने के लिए इससे संबंधित सप्लाई चेन के मार्गों को चिन्हित कर विशेष निगरानी की जाए. साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में भी कड़ी निगरानी एवं सतर्कता सुनिश्चित की जाए। नशे के कारोबार में लगे संगठित गिरोहों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए विशेष कार्ययोजना के तहत कार्रवाई की जाए और सभी छोटे-बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया जाए। इसके लिए पुलिस, औषधि नियंत्रक, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य एजेंसियों को समन्वित प्रयास करने चाहिए। साथ ही उन्होंने नशीली दवाओं के मामलों में गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी पैरवी के संबंध में भी निर्देश दिये.
पिछले दो वर्षों में अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट आई है
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से पिछले दो वर्षों में अपराधों में उल्लेखनीय कमी आयी है. उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रगति की हर 10 दिन में निगरानी की जाए. इन मामलों में लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
