भजनलाल सरकार आज से शुरू करने जा रही है ये अभियान, राज्य की गरीब जनता को होगा फायदा.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
भजनलाल सरकार आज से शुरू करने जा रही है ये अभियान, राज्य की गरीब जनता को होगा फायदा.

जयपुर. भजनलाल सरकार की ओर से राज्य की गरीब जनता के लिए कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं. लोगों को उचित मूल्य की दुकानों पर उचित वजन के साथ राशन मिले इसके लिए सरकार की ओर से आज से अभियान शुरू किया जाएगा.

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने विधिक माप विज्ञान अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश के करीब 4.40 करोड़ खाद्य सुरक्षा लाभार्थियों को दिए जाने वाले राशन का पूरा वजन सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए. गोदारा ने कहा कि राज्य के सभी एनएफएसए लाभार्थियों को उचित वजन के साथ राशन उपलब्ध कराना विभाग का कर्तव्य है ताकि लाभार्थियों के अधिकारों का हनन न हो।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार राज्य की सभी उचित मूल्य दुकानों की तौल मशीनों की सत्यापन प्रक्रिया आज से शुरू की जायेगी। अभियान के तहत राज्य में संचालित उचित मूल्य की दुकानों पर राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी पीओएस मशीनों से जुड़े वजन उपकरणों का सत्यापन विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 एवं इसके अंतर्गत बनाये गये विधिक माप विज्ञान (सामान्य) नियम 2011 के नियम 27 (2सी) के तहत किया जाएगा।

ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर सत्यापन शिविर आयोजित किये जायेंगे।

इसी क्रम में अगले एक माह में जिला रसद अधिकारी ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर सत्यापन शिविर आयोजित करेंगे, जहां विधिक माप विज्ञान अधिकारी उचित मूल्य की दुकानों पर लगे वजन उपकरणों का सत्यापन कर मुहर लगाएंगे. सत्यापन हेतु आवेदन एवं शुल्क संबंधी कार्यवाही माप तौल यंत्र आपूर्तिकर्ता फर्म द्वारा की जायेगी। गोदारा ने सभी जिला रसद अधिकारियों, विधिक माप विज्ञान अधिकारियों तथा राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड को तौल उपकरणों के सत्यापन के लिए मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश दिये।

पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स,ईटीवीभारत,ज़ीन्यूज़.इंडिया


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version