राजस्थान: सरकार अब लाने जा रही है ये सख्त कानून, बैठक में लिए गए फैसले

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: सरकार अब लाने जा रही है ये सख्त कानून, बैठक में लिए गए फैसले
राजस्थान: सरकार अब लाने जा रही है ये सख्त कानून, बैठक में लिए गए फैसले

जयपुर. भजनलाल सरकार अब राज्य के वृक्ष खेजड़ी और हरे पेड़ों के संरक्षण, संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सख्त कानून लाने जा रही है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा ठोस पहल की जा रही है. इसी क्रम में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य विभाग मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में तीसरी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इसमें राजस्व मंत्री हेमन्त मीना, वन विभाग, विधि विभाग एवं राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

बैठक में पूर्व में हुई दूसरी बैठक में लिये गये निर्णयों के क्रम में विधेयक का प्रारूप प्रस्तुत किया गया, जिस पर विस्तार से चर्चा की गयी. चर्चा के दौरान विधेयक के विभिन्न बिंदुओं का विस्तृत अध्ययन किया गया और जल्द से जल्द अंतिम मसौदा तैयार करने की योजना बनायी गयी. इस दौरान यह सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया कि प्रस्तावित कानून के कारण आम आदमी को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

संरक्षित वृक्षों की सूची तैयार कर उसे विधेयक में शामिल करने का निर्णय

बैठक में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए पेड़ों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गयी. हरे पेड़ों की कटाई को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए विधेयक में कड़े प्रावधान शामिल करने पर चर्चा हुई. इसके तहत क्षेत्राधिकार, न्यायिक प्रक्रिया, जांच, अपील, दंड प्रावधान, अधिकार, कार्यान्वयन प्रणाली सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार किया गया। संरक्षित वृक्षों की सूची तैयार कर उसे विधेयक में शामिल करने का भी निर्णय लिया गया, ताकि संवेदनशील प्रजातियों की विशेष सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. बैठक में प्राप्त सुझावों को शामिल करते हुए विधेयक का संशोधित प्रारूप शीघ्र तैयार करने का निर्णय लिया गया, ताकि राज्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा स्थापित किया जा सके.

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *