AMN. राजस्थान में इन दिनों गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. गर्मी ने एक तरह से लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है. प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. इस कारण दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने एक्स के माध्यम से बताया कि वर्तमान में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक है. राज्य में अगले 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने और तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस दौरान अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 23-25 अप्रैल को उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है.
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 22-23 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग और आसपास के इलाकों में धूल भरी और तेज सतही हवाएं (20 से 30 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार आज और कल पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, पाली और आसपास के इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं. विभाग ने लोगों को गर्मी की समस्या से बचने के लिए अधिक पानी पीने और दोपहर में धूप से बचने की सलाह दी है। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
PC:indiatv
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

