राजस्थान मौसम अपडेट: प्रदेश में पड़ रही है झुलसा देने वाली गर्मी, तापमान 47 डिग्री के पार, अब है ये अलर्ट

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान मौसम अपडेट: प्रदेश में पड़ रही है झुलसा देने वाली गर्मी, तापमान 47 डिग्री के पार, अब है ये अलर्ट
राजस्थान मौसम अपडेट: प्रदेश में पड़ रही है झुलसा देने वाली गर्मी, तापमान 47 डिग्री के पार, अब है ये अलर्ट

AMN. राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया है. दोपहर के समय लोगों का घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है। सुबह 10 बजे के बाद इक्का-दुक्का लोग ही सड़क पर नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग से बाड़मेर का पारा 47.3; रिकार्ड किया गया है.

राज्य का फलोदी शहर 46.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा. जैसलमेर में तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इससे यह राज्य का तीसरा सबसे गर्म शहर बन गया। फिलहाल दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है. अगले 4-5 दिनों तक जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में लू और गर्म रात की संभावना है.

दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भी आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है. वहीं मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और हल्की बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिलने की भी संभावना जताई है.

पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *