राजस्थान मौसम अपडेट: आसमान से बरसे अंगारे, जैसलमेर में रिकॉर्ड तापमान पहुंचा, अब 11 जिलों के लिए है ये अलर्ट

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान मौसम अपडेट: आसमान से बरसे अंगारे, जैसलमेर में रिकॉर्ड तापमान पहुंचा, अब 11 जिलों के लिए है ये अलर्ट

AMN. राजस्थान में इन दिनों आसमान से अंगारे बरस रहे हैं. तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया है. भीषण गर्मी ने लोगों को झुलसा दिया है। वहीं दूसरी ओर मौसम में भी बदलाव देखने को मिला है. कई जिलों में तूफान भी देखने को मिला. देर रात सीकर जिले में तेज हवाएं, धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई. मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री दर्ज किया गया. बाड़मेर में तापमान 46 डिग्री और कोटा व वनस्थली में 45.7 डिग्री दर्ज किया गया.

बीकानेर, चूरू और पिलानी जैसे शहरों में भी तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. जयपुर में दिन और रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. जैसलमेर में सोमवार को गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया. यह अप्रैल माह का सबसे अधिक तापमान है. इससे पहले उच्चतम तापमान 18 अप्रैल 2025 को 46.3 डिग्री सेल्सियस था. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में 1-2 डिग्री की और बढ़ोतरी की भविष्यवाणी की है.

मौसम केंद्र जयपुर ने आज प्रदेश के 11 जिलों में तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, 2 जिलों में लू का अलर्ट है.

गर्मी से लोग बेहाल

राजधानी जयपुर में भी भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. यहां तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, रात का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री ज्यादा 31.7 डिग्री रहा है। जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, धौलपुर, करौली के अलावा जयपुर और इसके आसपास के इलाकों में दिन में लू लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है.

पीसी:जागरण

(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान हीटवेव समाचार(टी)सीकर तूफान समाचार(टी)राजस्थान मौसम अपडेट(टी)आंधी राजस्थान(टी)हीटवेव


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version