अब भजनलाल सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है, यह आम लोगों के लिए बड़ा तोहफा है.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
अब भजनलाल सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है, यह आम लोगों के लिए बड़ा तोहफा है.

AMN. राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और सुलभ बनाने के उद्देश्य से अब भजनलाल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने अब नए उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवनों के निर्माण के लिए 8030 लाख रुपये की वित्तीय मंजूरी दे दी है. पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए यह किसी सौगात से कम नहीं है.

इस राशि से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य में 146 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के नये भवन बनाये जायेंगे. सीएम भजनलाल शर्मा की अनुशंसा पर जारी की गई इस राशि से पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव मादड़ी, एंदलावास, कानेलाव, खेतावास, वडेरवास और खारोकरा में नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के नए भवन बनाए जाएंगे.

गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के इन छह गांवों के एसएचसी (स्वास्थ्य उपकेंद्र) के नए भवनों की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का आभार जताया है।

प्रत्येक एसएचसी के लिए 55 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

जोराराम कुमावत ने बताया कि प्रत्येक एसएचसी के लिए 55 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं की कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नये उपस्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने और पुराने जर्जर भवनों को हटाकर नये आधुनिक भवन बनाने के लिए राशि जारी कर दी है. इस परियोजना के तहत चिन्हित स्थानों पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन बनाए जाएंगे, जहां प्रसव कक्ष, टीकाकरण और सामान्य ओपीडी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version