गहलोत का बड़ा बयान, कहा- मनमोहन सिंह सरकार को गिराने की रची गई साजिश

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
गहलोत का बड़ा बयान, कहा- मनमोहन सिंह सरकार को गिराने की रची गई साजिश

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर बंगाल चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बंगाल में बीजेपी की एंट्री के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार होंगी वाले बयान पर अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि देखिए, ये बात राहुल गांधी ने कही, मैंने वहां दोहराया कि अगर इस बार जो शिकायत आई है, चाहे वह भ्रष्टाचार की हो या किसी अन्य प्रकार की, तो उसके कारण बीजेपी को और अधिक घुसपैठ करने का मौका मिल गया है. राहुल भी ये कह रहे हैं, ये मैं भी कह रहा हूं. कुछ तो गलती है, या तो सरकारें गलती करती हैं या फिर अन्ना हजारे जैसे लोग आंदोलन करने लगते हैं. आरएसएस के समर्थन से सरकार गिराने की साजिशें होती हैं, जो हमारे साथ हुआ.

अशोक गहलोत ने कहा कि यूपीए सरकार नहीं जाती, जिस तरह का 2जी स्पेक्ट्रम, जिस तरह का एक लाख सत्तर हजार करोड़ रुपये का कोल गेट घोटाला, वह बारह साल में कहां गया? मोदी जी से पूछें कि वह लोकपाल कहां गया? कोल गेट कहाँ गया? कहां गया 2जी स्पेक्ट्रम? डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार को गिराने की साजिश रची गई. तो या तो साजिशें हैं जो आरएसएस और बीजेपी की प्रकृति में हैं. हिंदुत्व का नाम ले लो, चुनाव में वोट ले लो, वरना जैसी स्थिति मैंने आपको बंगाल के नक्शे पर बताई, वैसी स्थिति आ जाए तो आप कुछ नहीं कर पाएंगे.

चुनाव आयोग जीतेगा

गहलोत ने कहा कि इस तरह अगर चुनाव आयोग जीतता है तो यह बीजेपी की जीत नहीं होगी, यह चुनाव आयोग की जीत होगी. अगर बंगाल में बीजेपी जीतती है तो मेरी रीडिंग ये है, मेरा आकलन ये है कि वहां जीत बीजेपी की नहीं, बल्कि उनकी रणनीति की होगी. उनकी फितरत लोकतंत्र को खत्म करने की है और चुनाव आयोग जीतेगा.

पीसी:एक्स

अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version