AMN. पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई. इस दौरान ओले भी गिरे हैं. इसके चलते राज्य में लोगों को कड़ाके की ठंड का कहर झेलना पड़ रहा है. प्रदेश में ठंडी हवाएं चलने से तापमान 10 डिग्री तक गिर गया है. प्रदेश में ठंड का असर बढ़ेगा. मौसम विभाग की ओर से इस तरह का अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 26-27 जनवरी को राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. मौसम विभाग ने इसके प्रभाव से बीकानेर संभाग, शेखावाटी, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम साफ रहेगा.
जयपुर में आज इतना रह सकता है न्यूनतम तापमान
राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. जबकि 26 जनवरी से 29 जनवरी तक पारा 10 डिग्री से कम रह सकता है. राज्य में हल्की से मध्यम बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. यह बारिश रबी फसलों के लिए संजीवनी है। इससे गेहूं, सरसों, चना और जौ जैसी फसलों को राहत मिलती है। हालाँकि, अत्यधिक बारिश से फसलों को नुकसान भी हो सकता है।
पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान मौसम(टी)जयपुर में बारिश(टी)राजस्थान बारिश(टी)अजमेर(टी)भरतपुर(टी)ओलावृष्टि(टी)सीकर(टी)शेखावाटी मौसम(टी)तापमान में गिरावट(टी)सर्दी का मौसम
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


