आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल आज ये बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल आज ये बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं
आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल आज ये बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं

जयपुर. आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल 27 मई 2026 को रीको और औद्योगिक परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण, संतों के पवित्र स्थान को बेदखल करने और सरकार की प्रस्तावित औद्योगिक परियोजना के कारण हजारों पेड़ों को काटने के विरोध में जयपुर जिले के भैराणा धाम में होने वाली विशाल महापंचायत की तैयारियों को लेकर आज बैठक करेंगे। इसकी जानकारी हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए दी है.

नागौर सांसद बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से बताया कि इस संबंध में 25 मई 2026 यानी आज जयपुर स्थित उनके आवास पर अजमेर और जयपुर संभाग के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी.

उन्होंने कहा कि इसलिए उक्त बैठक में दोनों संभागों के सभी जिलों के बीएलए-1, जिला प्रभारियों, पार्टी के सभी पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व विधायकों एवं पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके सभी प्रत्याशियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया जाता है. सभी साथी महापंचायत में समय पर पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें।

पीसी:इचौक

अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *