शनिवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए संजय राउत ने पश्चिम बंगाल में एक साथ 4 हजार ईवीएम के जलकर खाक होने की घटना पर तीखे सवाल दागे। उन्होंने कहा कि जिस रहस्यमयी ढंग से ये मशीनें राख हुई हैं, उसने प्रशासन की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। राउत ने सनसनीखेज दावा किया कि सूत्रों के मुताबिक ये ईवीएम पहले से ही संदिग्ध थीं, और अब एक गहरी साजिश के तहत इन्हें जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई है, जिससे कई गंभीर संशय पैदा होना लाजिमी है।
उन्होंने सिस्टम पर वार करते हुए पूछा कि इस पूरे घटनाक्रम पर अब सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग की चुप्पी का क्या मतलब है? उन्होंने जोर देकर कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और संबंधित अधिकारियों को सामने आकर वस्तुस्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि आखिर ये ईवीएम किन कारणों से जलीं? गौरतलब है कि इन मशीनों का इस्तेमाल हालिया विधानसभा चुनाव में हुआ था और चुनाव के फौरन बाद इनका खाक हो जाना किसी बड़े ‘खेल’ की ओर इशारा करता है। इस पूरे माजरे की पारदर्शी जांच होकर सच्चाई सामने आनी चाहिए।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


