जयपुर. राजस्थान में पेट्रोल, डीजल, गैस एवं उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है और आमजन को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। यह बात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही. इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी अवैध भंडारण, रीफिलिंग और अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई करें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को भरोसा दिलाया है कि वह आम जनता को कोई परेशानी नहीं होने देंगे. इस समय सभी एकजुट होकर चुनौती का सामना करेंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निर्देश दिए कि जमाखोरों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखते हुए कड़ी कार्रवाई की जाए, आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो और समस्या का त्वरित समाधान किया जाए.
सीएम भजनलाल ने कहा कि एलपीजी और गैस संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 181, 112 और 14435 24 घंटे चालू हैं. प्रदेश में कहीं भी कृत्रिम संकट, कालाबाजारी या जमाखोरी जैसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। भजनलाल ने कहा कि शहरी गैस वितरण नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जाना चाहिए ताकि एलपीजी पर निर्भरता कम हो सके. साथ ही, शहरी गैस वितरण कंपनियों को घरेलू पाइप्ड प्राकृतिक गैस कनेक्शन प्रदान करने में तेजी लानी चाहिए और अस्पतालों, होटलों, रेस्तरां जैसी वाणिज्यिक इकाइयों को प्राकृतिक गैस अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। पाइपलाइन की अनुमति शीघ्र स्वीकृत की जाए।
अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इस आपूर्ति का दुरुपयोग न हो
भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने होटल, रेस्तरां, ढाबों, खाद्य प्रसंस्करण और डेयरी इकाइयों, औद्योगिक कैंटीन और श्रमिकों के लिए 5 किलो के सिलेंडर के लिए 20 प्रतिशत अतिरिक्त एलपीजी आवंटित की है. अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इस आपूर्ति का दुरुपयोग न हो।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


