जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ के साथ आज मेड़ता में महान योद्धा (राव दूदा जी मेड़तिया) की भव्य प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। सीएम भजनलाल ने कहा कि राव दूदा जी का जीवन हमें अपनी संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है.
डबल इंजन सरकार महापुरुषों के बलिदान और विरासत को बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर माननीय केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी उपस्थित थे। सीएम ने कृष्ण भक्ति और अमर संत परंपरा की अनुयायी शिरोमणि मीरा बाई जी के भव्य चित्रमाला का भी अवलोकन किया.
उन्होंने कहा कि मेड़ता की यह पवित्र भूमि हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और गौरवशाली इतिहास का जीवंत प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, आध्यात्मिकता और संस्कृति से प्रेरित करती रहेगी।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
