जयपुर. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज ‘सपनों की नई उड़ान’ कार्यक्रम के तहत लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के युवा साथियों से आत्मीय बातचीत की और उनके विचारों, आकांक्षाओं, नवाचार तथा विकसित राजस्थान के प्रति उनके संकल्प के बारे में जाना। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है.
सीएम ने एक्स के जरिए बताया कि उन्होंने ‘सपनों की नई उड़ान’ कार्यक्रम के तहत लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. यह पहल युवाओं की रचनात्मकता, नवाचार और सक्रिय भागीदारी को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। युवा न केवल हमारे वर्तमान बल्कि विकसित भारत और विकसित राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य के सशक्त निर्माता हैं।
उनकी ऊर्जा, प्रतिभा और नवीन सोच हमारे प्रदेश की प्रगति को नई गति और नई दिशा प्रदान करेगी। हमारी सरकार हर युवा को उसकी क्षमता के अनुसार अवसर देने, उसके कौशल को निखारने और उसके सपनों को नई उड़ान देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। इस अवसर पर संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल भी उपस्थित थे।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


