जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जोधपुर की दो बहनों की आत्महत्या को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. डोटासरा ने इस संबंध में सोशल मीडिया के जरिए बड़ी बात कही है. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि जोधपुर की दो बहनों की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि भाजपा सरकार और ध्वस्त कानून व्यवस्था द्वारा की गई “संस्थागत हत्या” थी.
बेटियां ब्लैकमेल, गैंग रेप और हैवानियत सहती रहीं और सड़ चुका सिस्टम और पुलिस चुपचाप सबकुछ देखती रही। FIR के बाद भी खुलेआम घूमते रहे अपराधी, कहते हैं ‘पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती’ आख़िर कौन दे रहा था वहशी दरिंदों को ये बढ़ावा? हकीकत तो यह है कि भाजपा के कुशासन में अपराधी बेखौफ हैं, उनके मन से कानून का डर खत्म हो गया है।
इस संबंध में डोटासरा ने आगे कहा कि महिला सुरक्षा पर ”राजस्थान नहीं सहेगा” जैसे झूठे नारे और खोखले भाषण देकर सत्ता में आई बीजेपी को जवाब देना चाहिए… आखिर कब तक बेटियां सिस्टम और दरिंदों के गठजोड़ का शिकार होती रहेंगी?
पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


