राजस्थान: प्रदेश में इनके खिलाफ होगी दंडात्मक कार्रवाई, सीएम भजनलाल ने दिए ये निर्देश

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: प्रदेश में इनके खिलाफ होगी दंडात्मक कार्रवाई, सीएम भजनलाल ने दिए ये निर्देश
राजस्थान: प्रदेश में इनके खिलाफ होगी दंडात्मक कार्रवाई, सीएम भजनलाल ने दिए ये निर्देश

जयपुर. राजस्थान में चोरी करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. ये निर्देश सीएम भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्व अर्जन से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिये. उन्होंने प्रदेश के समग्र विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजस्व संग्रहण प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व अर्जन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने तथा नवाचार एवं प्रौद्योगिकी अपनाने के निर्देश दिये गये हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल ने सभी विभागों को टैक्स चोरों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही राजस्व संबंधी प्रकरणों के पूर्ण निस्तारण हेतु कार्ययोजना बनाकर निर्देशित किया गया। उन्होंने मुख्य सचिव को राजस्व संग्रहण प्रक्रिया की सतत् निगरानी करने के भी निर्देश दिये।

नगर विकास एवं आवास विभाग विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य करें.

इस दौरान सीएम ने यह भी कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग राजस्व संग्रहण बढ़ाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाये. उन्होंने वाणिज्यिक कर विभाग को ऑडिट प्रकरणों की समीक्षा करने के निर्देश दिये। साथ ही मामलों की बेहतर एवं प्रभावी जांच के साथ-साथ त्वरित निस्तारण के लिए नये मानक विकसित करने के निर्देश दिये गये।

अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

भजनलाल शर्मा ने राजस्व बढ़ाने के लिए खान विभाग को अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. वहीं खनन से संबंधित वाहनों में जीपीएस लगाने के कार्य में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि बंद खदानों की नीलामी की जाये, ताकि राजस्व बढ़ सके.

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *