जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर आरएसएस को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान के सरकारी स्कूलों और शिक्षकों को आरएसएस के प्रचार तंत्र के रूप में इस्तेमाल करना बेहद गंभीर है.
प्रदेश में जिस तरह से शिक्षा व्यवस्था का राजनीतिक दुरुपयोग और बच्चों की चेतना पर कब्जा करने की साजिश की जा रही है, वह खतरनाक है, कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। एक तरफ देश के स्वर्णिम इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन और राजस्थान के गौरव से जुड़ी पुस्तकों को पाठ्यक्रम से हटाकर कमजोर किया जा रहा है तो दूसरी तरफ शिक्षकों के माध्यम से वैचारिक एजेंडा थोपने का प्रयास किया जा रहा है। सरकारी कर्मी और विशेषकर शिक्षक किसी संगठन के प्रचारक नहीं हैं कि उनसे बच्चों की सोच को पकड़ने के लिए संघ के एजेंडे को आगे बढ़ाया जाए।
आपातकाल को हम पहले ही गलती मान चुके हैं, लेकिन आज उसके नाम पर नफरत और दुष्प्रचार किया जाए, यह अनुचित है। शिक्षा में आरएसएस के बढ़ते हस्तक्षेप को रोका जाए, इसके खिलाफ हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
