AMN. अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को खत्म करने का कोई समाधान अभी तक नहीं निकल पाया है. ये तनाव कब खत्म होगा ये तो वक्त ही तय करेगा. इस बीच ईरान की ओर से अमेरिका के सामने एक अहम प्रस्ताव रखा गया है.
इस प्रस्ताव में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और जारी तनाव को ख़त्म करने का प्रस्ताव शामिल है. हालांकि, इस प्रस्ताव में ईरान के साथ उसके परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत को फिलहाल स्थगित करने की बात कही गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की ओर से यह प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को भेजा गया है।
यह बात भी सामने आ रही है कि मौजूदा तनाव के बीच ईरान का मौजूदा नेतृत्व भी इस बात पर एकमत नहीं है कि वह परमाणु मुद्दे पर कितनी रियायत देने को तैयार है. सूत्रों ने कहा कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने और युद्धविराम पर सहमति बनती है तो इससे ईरान पर परमाणु समझौते के लिए दबाव बनाने के डोनाल्ड ट्रंप के विकल्प सीमित हो सकते हैं.
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की आज सिचुएशन रूम में अहम बैठक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पूरे मामले पर अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से आज सिचुएशन रूम में एक अहम बैठक होगी. हालाँकि देशों के बीच अभी भी तनाव बना हुआ है, लेकिन इस प्रस्ताव को कूटनीतिक समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। व्हाइट हाउस ने अभी तक प्रस्ताव पर किसी भी तरह की प्रक्रिया का खुलासा नहीं किया है. यह तो वक्त ही बताएगा कि अमेरिका इस प्रस्ताव पर क्या फैसला लेता है.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)ईरान(टी)यूएस(टी)स्ट्रेट ऑफ होर्मुज(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
