एप्पल का ‘विदा विंटेज’ अपडेट: कौन-कौन से डिवाइस हुए अब ‘ऑब्सोलेट’?
एप्पल ने एक बार फिर से अपने पुराने डिवाइसों का वो पिटारा खोला है, जिन पर अब कंपनी मेहरबान नहीं होगी। इस बार ‘ऑब्सोलेट’ यानी पुराने और अनुपयोगी डिवाइसों की सूची में आईफोन, आईपैड और एप्पल वॉच के कई वो मॉडल शामिल हो गए हैं, जिन्हें कभी ज़माने में लोग खूब इस्तेमाल करते थे। हालांकि, इस लिस्ट में जिस डिवाइस ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा है, वो है फर्स्ट जनरेशन का आईफोन एसई, जिसे प्यार से ‘छुटकू आईफोन’ भी कहा जाता है।
ऑब्सोलेट की फेहरिस्त में शामिल हुए ये डिवाइस:
एप्पल की इस नई अपडेटेड लिस्ट में आईफोन एसई (फर्स्ट जनरेशन), 12.9 इंच का आईपैड प्रो (2017 मॉडल), एप्पल वॉच सीरीज़ 4 हर्मेस और बीस्ट पिल 2.0 को ‘ऑब्सोलेट’ करार दिया गया है।
एप्पल की ‘ऑब्सोलेट लिस्ट’ का क्या है मतलब?
एप्पल अपने हर डिवाइस को दो श्रेणियों में रखता है: ‘विंटेज’ और ‘ऑब्सोलेट’।
- विंटेज डिवाइस: ऐसे डिवाइस जिनकी बिक्री बंद हुए 5 से 7 साल का अरसा बीत चुका हो, उन्हें विंटेज माना जाता है। इन डिवाइसों को अभी भी सर्विस और रिपेयर सपोर्ट मिल सकता है, लेकिन यह पार्ट्स की उपलब्धता पर निर्भर करता है।
- ऑब्सोलेट डिवाइस: ये वो डिवाइस हैं जिनकी बिक्री बंद हुए 7 साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है। इन डिवाइसों को एप्पल की तरफ से किसी भी तरह का रिपेयर सपोर्ट नहीं मिलता। ऐसे में, जब कोई डिवाइस ‘ऑब्सोलेट लिस्ट’ में शामिल हो जाता है, तो इसका सीधा मतलब यह है कि यूजर्स को अब उन मॉडलों की सर्विसिंग के लिए एप्पल से कोई मदद नहीं मिलेगी।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
