
- 1. ईरान की अमेरिका को दो-टूक: शांति वार्ता में उठाया लेबनान का मुद्दा, कहा- इजराइल को रोकें
- 2. अविश्वास के साये में शांति वार्ता: क्या ‘शटल डिप्लोमेसी’ से निकलेगा समाधान?
- 3. ट्रंप का बड़ा दावा: ‘ईरान की सेना खत्म, खुल गया होर्मुज स्ट्रेट’
- 4. भारत के लिए राहत की खबर: 20,000 टन LPG लेकर आ रहा जहाज ‘जग विक्रम’
- 5. बिहार की सियासत में ‘सस्पेंस’: बीजेपी की बैठक से सम्राट गायब, क्या नीतीश बदलेंगे गेम?
- 6. कटिहार में मातम: तेज रफ्तार बस ने कई लोगों को कुचला, 10 की मौत
- 7. महंगाई का नया झटका: डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में भारी इजाफा
- 8. ईरान ने खींची लक्ष्मण रेखा: कहा- ‘इजराइल फर्स्ट’ की नीति पर नहीं होगी बातचीत
- 9. पाकिस्तानी आर्मी चीफ की ‘ड्रेस डिप्लोमेसी’: ईरानियों के लिए वर्दी, तो जेडी वेंस के लिए सूट क्यों?
- 10. बांकुड़ा में गरजे अमित शाह: ‘भारत कोई धर्मशाला नहीं, सिंडिकेट राज का करेंगे अंत’
- 11. Rare Moment: अचानक कार से उतरकर राहुल गांधी के पास पहुंचे पीएम मोदी
- 12. प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी: ‘बिहार में जल्द खत्म होगी शराबबंदी, आने वाला है आर्थिक संकट’
- 13. CSK vs DC: माही के बिना मैदान पर उतरी चेन्नई, रुतुराज ने बताया क्यों नहीं खेल रहे धोनी
- 14. SRH vs PBKS: श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी, पंजाब ने हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा
- 15. Apple का ‘अजेय’ किला: कोई भी हैकर नहीं तोड़ पाया आईफोन का यह खास फीचर
- 16. Realme का धमाका: 7,000mAh बैटरी और बेमिसाल डिस्प्ले वाला फोन 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
- 17. रांची में शादियों पर संकट: गैस सिलेंडर की किल्लत से अब कोयले के चूल्हों का सहारा
- 18. नेतरहाट विद्यालय में बदलाव की लहर: बेटियों को मिला 33% आरक्षण
- 19. बोकारो की सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री सुलझी: प्रेमी ने ही की थी पुष्पा की हत्या
- 20. रिम्स डेंटल कॉलेज में करियर का मौका: प्रिंसिपल पद के लिए निकली वैकेंसी
1. ईरान की अमेरिका को दो-टूक: शांति वार्ता में उठाया लेबनान का मुद्दा, कहा- इजराइल को रोकें
इस्लामाबाद में जारी ईरान और अमेरिका के बीच हाई-वोल्टेज शांति वार्ता में ईरान ने इजराइल को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. ईरान ने मांग की है कि अमेरिका अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर इजराइल को तत्काल सीजफायर के लिए मजबूर करे. इस कूटनीतिक हलचल की पूरी खबर यहां पढ़ें.
2. अविश्वास के साये में शांति वार्ता: क्या ‘शटल डिप्लोमेसी’ से निकलेगा समाधान?
ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधि पाकिस्तान की जमीन पर तो हैं, लेकिन दोनों के बीच भरोसे की भारी कमी है. कड़े नियमों और शर्तों में फंसी इस वार्ता के बीच अब ‘शटल डिप्लोमेसी’ का सहारा लिया जा सकता है. पूरी दुनिया की नजरें इस वक्त इस्लामाबाद पर टिकी हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
3. ट्रंप का बड़ा दावा: ‘ईरान की सेना खत्म, खुल गया होर्मुज स्ट्रेट’
शांति वार्ता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देकर सनसनी फैला दी है. ट्रंप का दावा है कि होर्मुज स्ट्रेट अब खुल चुका है और युद्ध में ईरान की करारी हार हुई है. उन्होंने यहां तक कहा कि ईरान की सैन्य ताकत पूरी तरह बिखर चुकी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
4. भारत के लिए राहत की खबर: 20,000 टन LPG लेकर आ रहा जहाज ‘जग विक्रम’
तनाव के बीच भारत के लिए ऊर्जा के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है. करीब 20,000 टन एलपीजी से लदा जहाज ‘जग विक्रम’ होर्मुज स्ट्रेट को पार कर भारत की ओर बढ़ चला है. इस मिशन की सफलता सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. बिहार की सियासत में ‘सस्पेंस’: बीजेपी की बैठक से सम्राट गायब, क्या नीतीश बदलेंगे गेम?
बिहार में अगले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कयासों का बाजार गर्म है. बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक से सम्राट चौधरी की दूरी और नीतीश कुमार से उनकी अचानक हुई मुलाकात ने नए राजनीतिक समीकरणों की चर्चा छेड़ दी है. आखिर बिहार में क्या पक रहा है? पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. कटिहार में मातम: तेज रफ्तार बस ने कई लोगों को कुचला, 10 की मौत
कटिहार में एक भीषण सड़क हादसे ने सबको दहला दिया है. पूर्णिया से भागलपुर जा रही एक अनियंत्रित बस ने कई राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 30 घायल हैं. इलाके में चीख-पुकार मची है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
7. महंगाई का नया झटका: डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में भारी इजाफा
सरकार ने डीजल के निर्यात पर ड्यूटी को 21.5 रुपये से बढ़ाकर सीधे 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. वहीं, हवाई ईंधन (ATF) पर भी ड्यूटी बढ़कर 42 रुपये हो गई है. हालांकि, पेट्रोल पर फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. ईरान ने खींची लक्ष्मण रेखा: कहा- ‘इजराइल फर्स्ट’ की नीति पर नहीं होगी बातचीत
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका को कड़ा संदेश दिया है. पाक में जारी वार्ता के बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि अगर अमेरिका केवल इजराइल के हितों को प्राथमिकता देगा, तो बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकलेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
9. पाकिस्तानी आर्मी चीफ की ‘ड्रेस डिप्लोमेसी’: ईरानियों के लिए वर्दी, तो जेडी वेंस के लिए सूट क्यों?
जनरल आसिम मुनीर का अलग-अलग मेहमानों के लिए अलग-अलग पहनावा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से सूट में और ईरानी नेताओं से सैन्य वर्दी में मिलना उनकी सोची-समझी कूटनीति का हिस्सा माना जा रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. बांकुड़ा में गरजे अमित शाह: ‘भारत कोई धर्मशाला नहीं, सिंडिकेट राज का करेंगे अंत’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने बांकुड़ा की रैली में घुसपैठियों और सिंडिकेट राज को जड़ से मिटाने का संकल्प दोहराया और महिला सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
11. Rare Moment: अचानक कार से उतरकर राहुल गांधी के पास पहुंचे पीएम मोदी
सियासत के दो धुर विरोधियों के बीच एक दोस्ताना नजारा देखने को मिला. महात्मा ज्योतिबा फुले की श्रद्धांजलि सभा के दौरान पीएम मोदी अचानक अपना काफिला रोककर राहुल गांधी से बात करने पहुंच गए. इस मुलाकात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
12. प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी: ‘बिहार में जल्द खत्म होगी शराबबंदी, आने वाला है आर्थिक संकट’
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया है कि सरकार के पास खजाना खाली है. उन्होंने आशंका जताई है कि आर्थिक तंगी की वजह से सरकार अगले कुछ महीनों में शराबबंदी खत्म कर सकती है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. CSK vs DC: माही के बिना मैदान पर उतरी चेन्नई, रुतुराज ने बताया क्यों नहीं खेल रहे धोनी
आईपीएल के 18वें मुकाबले में फैंस को तब निराशा हाथ लगी जब एमएस धोनी प्लेइंग इलेवन में नजर नहीं आए. टॉस के वक्त कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने धोनी की इंजरी और उनकी वापसी को लेकर स्थिति स्पष्ट की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
14. SRH vs PBKS: श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी, पंजाब ने हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा
शनिवार के रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को धूल चटा दी. कप्तान श्रेयस अय्यर ने महज 33 गेंदों में 69 रनों की धुआंधार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. मैच में रनों की खूब बारिश हुई. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. Apple का ‘अजेय’ किला: कोई भी हैकर नहीं तोड़ पाया आईफोन का यह खास फीचर
ऐपल ने दावा किया है कि उसका ‘Lockdown Mode’ इतना सुरक्षित है कि 2022 से अब तक इसे दुनिया का कोई भी हैकर भेद नहीं पाया है. हाई-लेवल स्पाइवेयर भी इस सुरक्षा चक्र के सामने फेल हो चुके हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. Realme का धमाका: 7,000mAh बैटरी और बेमिसाल डिस्प्ले वाला फोन 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचाने आ रहा है Realme 16 5G. इस फोन में 4200 निट्स की ब्राइटनेस और पावरफुल बैटरी दी गई है. फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होने वाले इस फोन के अन्य फीचर्स के बारे में यहां जानें. पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. रांची में शादियों पर संकट: गैस सिलेंडर की किल्लत से अब कोयले के चूल्हों का सहारा
खरमास खत्म होते ही रांची में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन रसोई गैस की भारी किल्लत ने कैटरर्स और परिवारों की नींद उड़ा दी है. अब शादियों के खाने के लिए कोयले और इंडक्शन चूल्हों का इंतजाम किया जा रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. नेतरहाट विद्यालय में बदलाव की लहर: बेटियों को मिला 33% आरक्षण
झारखंड के गौरव नेतरहाट आवासीय विद्यालय में अब बेटियां भी अपनी मेधा का परचम लहराएंगी. नई नियमावली 2026 के तहत छात्राओं के लिए सीटें आरक्षित कर दी गई हैं और शिक्षकों की बहाली अब जेपीएससी के जरिए होगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
19. बोकारो की सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री सुलझी: प्रेमी ने ही की थी पुष्पा की हत्या
9 महीने से लापता पुष्पा महतो का नरकंकाल पुलिस ने बरामद कर लिया है. जांच में खुलासा हुआ कि शादी का दबाव बनाने पर उसके प्रेमी दिनेश महतो ने ही उसे जंगल में ले जाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था. पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. रिम्स डेंटल कॉलेज में करियर का मौका: प्रिंसिपल पद के लिए निकली वैकेंसी
रिम्स डेंटल कॉलेज में स्थायी प्रिंसिपल के पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. योग्य उम्मीदवार 16 अप्रैल तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. नौकरी से जुड़ी अन्य जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया यहां देखें. पूरी खबर यहां पढ़ें.
The post 12 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता, ट्रंप का होर्मुज खुलवाने का दावा, बिहार में नये सीएम की तलाश appeared first on Aware Media.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
