
Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में चढ़ता पारा, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
पहाड़ों का हाल: फिर सक्रिय हो रहा मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 26 और 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। इसी तरह, 27 और 28 फरवरी को देवभूमि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बर्फ की सफेद चादर और हल्की फुहारें देखने को मिल सकती हैं।
दिल्ली में कैसा रहेगा मिजाज?
राजधानी दिल्ली में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। गुरुवार को मौसम साफ रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। शुक्रवार सुबह हल्की धुंध छा सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान बिल्कुल साफ हो जाएगा।
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) February 25, 2026
राजस्थान: बढ़ेगी गर्मी, शुष्क रहेगा मौसम
मरुधरा में अगले एक सप्ताह तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की उम्मीद है। विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, हालांकि तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे गर्मी का अहसास बढ़ेगा।
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) February 25, 2026
उत्तर प्रदेश: चढ़ता पारा देगा दस्तक
यूपी में गुरुवार को बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि, प्रदेश के कई जिलों में पारा ऊपर चढ़ने के संकेत हैं। कानपुर, मेरठ, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, इटावा, मैनपुरी, मथुरा और अमेठी समेत आजमगढ़, अमरोहा, बागपत, बहराइच, बलिया और बलरामपुर में तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें : बंगाल का मौसम : दार्जिलिंग में गिरे ओले, आज 2 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अनुमान
उत्तर प्रदेश उप प्रभाग दैनिक मौसम पूर्वानुमान दिनांक 25-02-2026 pic.twitter.com/LYjhIIPfNl
— मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) February 25, 2026
इन राज्यों में गरजेंगे बादल, होगी बारिश
26 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कर्नाटक के उत्तरी आंतरिक क्षेत्रों और तेलंगाना में भी 26 फरवरी को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
The post मौसम: वेस्टर्न डिस्टरबेंस का दिखेगा असर, बारिश का अलर्ट जारी appeared first on Aware Media.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
