अमेरिका: ईरान ने पाकिस्तानी नागरिक को दी थी ट्रंप समेत कई नेताओं को मारने की सुपारी, कोर्ट में हुआ खुलासा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
अमेरिका: ईरान ने पाकिस्तानी नागरिक को दी थी ट्रंप समेत कई नेताओं को मारने की सुपारी, कोर्ट में हुआ खुलासा

AMN. ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जंग जारी है. इसी जंग के बीच न्यूयॉर्क की एक अदालत में चल रहे एक मामले की कार्यवाही के दौरान सनसनीखेज खुलासा हुआ. पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट ने जजों के सामने चौंकाने वाला बयान दिया कि ईरानी खुफिया एजेंटों ने उसे प्रमुख अमेरिकी राजनेताओं की हत्या की साजिश में जबरन शामिल किया था।

क्या हैं आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्चेंट पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का आरोप है। आसिफ मर्चेंट ने दावा किया कि ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के हैंडलर मेहरदाद यूसुफ ने उन्हें अप्रैल 2024 में अमेरिका भेजा था और उनसे कहा था कि उन्हें किसी की हत्या करनी पड़ सकती है। आसिफ के मुताबिक
ईरानी हैंडलर ने उसे तीन संभावित लक्ष्य बताए- डोनाल्ड ट्रंप, जो बिडेन और निक्की हेली.

जानकारी के मुताबिक, उस समय ट्रंप और बिडेन 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुख्य उम्मीदवार थे, जबकि हेली एक महीने पहले ही दौड़ से बाहर हो गई थीं। मर्चेंट ने अदालत को बताया कि उसने 2022 या 2023 में ईरानी जासूसों के साथ काम करना शुरू कर दिया था और अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने के लिए उन्हें धन शोधन में मदद की थी। बाद में उसके ईरानी हैंडलर ने उसे प्रमुख अमेरिकी नेताओं की हत्या की साजिश रचने और कुछ दस्तावेज चुराने का काम सौंपा। आसिफ मर्चेंट ने न्यूयॉर्क कोर्ट में कहा, मेरे परिवार को धमकी दी गई, ईरान में रहने वाले मेरे रिश्तेदारों पर दबाव डाला गया, मेरे पास कोई और विकल्प नहीं था.

पीसी-टुडे, trumplibrary.gov


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version