AMN. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है. अब रविवार 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. यह चौथी बार है जब ये दोनों टीमें किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने होंगी।
पिछले तीन बड़े फाइनल मुकाबलों में कीवी टीम का पलड़ा भारी रहा है, जहां उन्होंने दो बार जीत हासिल की है, जबकि भारतीय टीम न्यूजीलैंड को सिर्फ एक बार ही फाइनल में हरा पाई है.
आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में कीवी टीम हमेशा से भारत के लिए बड़ी चुनौती रही है. इनमें साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता था। इसके बाद साल 2021 में पहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया। हालांकि, भारतीय टीम के लिए राहत की बात यह है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर पुराना हिसाब बराबर कर लिया। अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने हैं.
pc-espncricinfo.com
(टैग्सटूट्रांसलेट)टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल(टी)भारत बनाम न्यूजीलैंड(टी)टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल(टी)भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
