ईरान पर फिर हमला करने जा रहा अमेरिका! डोनाल्ड ट्रंप ने अब ये बड़ा कदम उठाया है

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
ईरान पर फिर हमला करने जा रहा अमेरिका! डोनाल्ड ट्रंप ने अब ये बड़ा कदम उठाया है
ईरान पर फिर हमला करने जा रहा अमेरिका! डोनाल्ड ट्रंप ने अब ये बड़ा कदम उठाया है

AMN. अमेरिका और ईरान के बीच समझौता साकार होता नहीं दिख रहा है. अब एक बार फिर दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ने के संकेत मिल रहे हैं. अब ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिका एक बार फिर ईरान पर हमला कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी मीडिया संस्थान एक्सियोस से इस संबंध में जानकारी मिली है।

उन्होंने कहा कि अगर ईरान के साथ शांति समझौते को लेकर अंतिम समय में बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंचती है तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ नए हमले शुरू करने पर ‘गंभीरता से विचार’ कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध पर चर्चा के लिए शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. उधर, दोनों देशों के बीच समझौता कराने के लिए पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचे।

व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक में शामिल हुए ये दिग्गज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार सुबह व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ, सीआईए (सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी) के निदेशक जॉन रैटक्लिफ, व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ सूसी विल्स और अन्य अधिकारी मौजूद थे. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि ईरान समझौता चाहता है. उन्होंने फिर कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता. वे इसे नहीं रख सकते. आने वाला समय ही तय करेगा कि ईरान और अमेरिका के बीच समझौता होता है या नहीं. दोनों के बीच का विवाद दशकों से दुनिया में बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है.

पीसी: एक्सियोस
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *