AMN. अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है. यह धमकी उन्होंने अपनी हत्या की कोशिश के दावे को लेकर दी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने अब कहा है कि अगर ईरान ने उनकी हत्या करने की कोशिश की तो अमेरिका ऐसा हमला करेगा जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि ईरान की ओर 1000 मिसाइलें तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों मिसाइलें और दागी जाएंगी. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने उन पर हमला किया तो ईरान पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा.
उन्होंने यह भी दावा किया कि जवाबी कार्रवाई के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं और अमेरिकी सेना पूरी तरह से तैयार है. आपको बता दें कि ये हमले दोनों देशों द्वारा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद हुए हैं। दोनों देशों के बीच विवाद का दोबारा बढ़ना दुनिया भर के देशों के लिए किसी तनाव से कम नहीं है.
पीसी: आज.
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


