ईरान-इजरायल युद्ध: दो महीने बाद फिर छिड़ गई है जंग, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
ईरान-इजरायल युद्ध: दो महीने बाद फिर छिड़ गई है जंग, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
ईरान-इजरायल युद्ध: दो महीने बाद फिर छिड़ गई है जंग, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

AMN. ईरान और इजराइल के बीच एक बार फिर जंग शुरू हो गई है. ईरान ने रविवार रात इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर इस युद्ध की शुरुआत की. इसके जवाब में इजराइल की ओर से भी हमले शुरू हो गए हैं. यानी 2 महीने बाद फिर से युद्ध शुरू हो गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने कहा कि यह कार्रवाई लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायली हमलों के जवाब में थी। इसके जवाब में इजराइल ने ईरान के कई सैन्य और रक्षा ठिकानों पर हमला कर दिया. हमले के तहत तेहरान, तबरेज़ और इस्फ़हान में कई विस्फोट हुए। वहीं, आईआरजीसी ने दावा किया है कि इजराइल ने इन हमलों में हवा से छोड़ी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, होर्मुज जलडमरूमध्य में ओमान तट के पास एक जहाज पर हमला हुआ है. इस जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार हैं. उन्होंने तत्काल मदद की अपील की है. ईरान और इजराइल के बीच युद्ध के बाद तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा न करने और वहां मौजूद लोगों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है.

पीसी:एनडीटीवी
ताजा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *